नवीन प्रवेश हेतु सभी कक्षाओं के लिए मार्च के प्रथम सप्ताह से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाता है।
नर्सरी कक्षा में प्रवेश हेतु नामांकन के समय बच्चे की आयु 3 वर्ष से अधिक एवं 4 वर्ष से कम होनी चाहिए।
प्रवेश के समय कक्षा नर्सरी, के.जी. एवं पहली के लिए नगर निगम/नगर पालिका द्वारा प्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा बच्ची की एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
कक्षा 2 से 9वीं तक में नवीन प्रवेश हेतु स्थानांतरण प्रमाण पत्र (T.C.) की मूल कॉपी, पिछली कक्षा के प्रगति पत्र (Report Card) की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी एवं बच्ची की एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है।
समय तथा आवश्यकता अनुसार नियमों में परिवर्तन किया जा सकता है।