Pandit Motilal Nehru Rd, Agra +91 2852862
School Logo

ST.VINCENT'S GIRLS' HR. SEC. SCHOOL

Affiliated to CBSE, New Delhi  |  School Code: 011040

History

Home / History

हमारा इतिहास (History)

सेंट विंसेंट कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय उत्तर प्रदेश (यू.पी. बोर्ड) की एक सर्वश्रेष्ठ विद्यालय, अति पवित्र साक्रामेंट की फ्रांसिस्खन क्लारिस्ट मिशनरीज (CFMSS) संस्था द्वारा संचालित है। इस संस्था की स्थापना सन् 1898 ई. में श्रद्धेय मदर सेराफिना द्वारा इटली में हुई थी। संस्था का उद्देश्य था - युवाओं, गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों को शिक्षित करना।

यह विद्यालय एक अल्पसंख्यक हिन्दी माध्यम विद्यालय है, जिसकी स्थापना सन् 1912 में 20 अनाथ बच्चों की देखभाल के अंतर्गत हुई थी। कक्षा I से V को 1955 में, VI से VIII को 1969 में जूनियर हाईस्कूल के रूप में तथा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को सन् 1975 में स्थायी मान्यता प्राप्त हुई।

कक्षा 10 का प्रथम बैच सन् 1975 में बोर्ड की परीक्षा के लिए सम्मिलित हुआ। यहाँ नर्सरी से दसवीं तक कक्षाएं हैं, जिसमें 6 से 10 तक की कक्षाओं को उत्तर प्रदेश सरकार (UP Board) द्वारा मान्यता प्राप्त है।